Posts
रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े...
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News Desk: पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी... 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 1 मार्च को 31 रुपये बढ़ाई गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1925 रुपये हो गई थी। अब 7 मार्च को इसमें 114.50 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2039.50 रुपये हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा... 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 6 अप्रैल 2025 से 910.50 रुपये तय थी और उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। अब 7 मार्च 2026 से इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमत के अनुसार अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 970.50 रुपये चुकाने होंगे। छोटे सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ी... पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार 5 किलोग्राम वाले...
गायघाट के जाँता गांव में होली मिलन समारोह, जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News : मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत जाँता गांव में पंचायत के उपमुखिया बैजनाथ राय की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह के दौरान उपमुखिया बैजनाथ राय एवं उपमुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर उपमुखिया बैजनाथ राय ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। उपस्थित वार्ड सदस्यों के बीच मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम में सरपंच विनोद प्रसाद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि देवनंदन साह, वार्ड सदस्य रामप्रमोद पांडे, उमेश राम, सरोज तिवारी, अर्जुन साह, वकील राय, अमरेश राय, रविंद्र राय, पवन कुमार, रंजीत राम, वीर बहादुर राय, सम्राट यादव, शिवनाथ ठाकुर, जंग बहादुर राय, सोनू कुमार, शंकर यादव, लाल बहादुर राय और जितेंद्र राय सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को...
बेनीबाद: चक्की गांव में ईकड़ी की फसल में भीषण आग, कई एकड़ जलकर राख | TV24 News
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News Desk : बेनीबाद थाना क्षेत्र के चक्की गांव में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक खेतों में लगी ईकड़ी की फसल से आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में धुएं का घना गुबार आसमान तक फैल गया और देखते-ही-देखते आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर रामबाबू राय, नरेश राय, सुरेश राय और रामप्रवेश राय सहित कई किसानों की कई एकड़ में लगी ईकड़ी की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। किसानों के सामने अचानक भारी नुकसान की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक ठोस पता नहीं चल सका है। हालांकि गांव में दबे मुंह यह चर्चा है कि किसी व्यक्ति द्वारा खेत की सफाई के दौरान घूरा (कूड़ा-कचरा) फूंकने से चिंगारी फैली और सूखी फसल में आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई। घटना के समय महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण गांव के कई लोग बाहर थे, जिससे शुरुआती समय में आग बुझाने में परेशानी हुई। इसके बावजूद मौजूद ग्रामीणों ने बाल्टी, पंप और मिट्...
मुजफ्फरपुर में लापता ठेला चालक का शव बरामद, 4 दिन से था गायब
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर इलाके में बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक ठेला चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले चार दिनों से लापता था और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक की पहचान आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली निवासी अनिल कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दुखी महतो ने बताया कि नदी किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गायघाट में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का मिलन समारोह, बोली: कहीं दिक्कत हो सीधे कॉल कीजिए...
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News: मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत जारंग स्थित एक विवाह भवन में मंगलवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ, गायघाट की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गायघाट की विधायिका कोमल सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर पीडीएस दुकानदारों ने उनका सम्मान किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। डीलरों ने विधायिका को बताया कि एसएफसी गोदाम से उन्हें निर्धारित वजन के अनुसार खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया गया कि सौ बैग खाद्यान्न में से पांच से दस बैग तक सड़ा हुआ होता है, साथ ही वजन में भी कटौती की जाती है, जिससे डीलरों और कार्डधारकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्याएं सुनने के बाद विधायिका कोमल सिंह ने मौके पर मौजूद एमओ और एजीएम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की किसी भी योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायिका ने डीलरों और कार्डधारकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वे सीधे उन्हें फोन पर शिकायत करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।...
गोपाल झा बने सनातन बोर्ड परिषद के जिला कोऑर्डिनेटर...
- Get link
- X
- Other Apps
गायघाट: TV24 News: सनातन बोर्ड परिषद ने लदौर निवासी कथावाचक गोपाल झा को जिला कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनातन समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, बिकाऊ यादव, मोदी मित्र प्रशांत ठाकुर, शिक्षक मुकेश सिंह, जयप्रकाश गामी और पूर्व मुखिया दीपक झा सहित कई गणमान्य लोगों ने गोपाल झा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि गोपाल झा के मार्गदर्शन में सनातन बोर्ड परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन जिला स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।