Posts
जाँता डीह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ बेल न्योता, जुड़वा बेल फल को दिया गया माता दुर्गा के आगमन का निमंत्रण...
- Get link
- X
- Other Apps
गायघाट : बेनीबाद थाना क्षेत्र के जाँता पंचायत स्थित जाँता डीह में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बेल न्योता की पारंपरिक रस्म श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के तहत शुक्रवार को पूजा पंडाल से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु बेल वृक्ष के पास पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता दुर्गा को बेल फल के रूप में निमंत्रण दिया गया। इस दौरान पुरोहित नवल झा और पुजारी आकाश झा ने विधि-विधान के साथ बेल वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा उसकी डाली पर लगे जुड़वा बेल फल को माता के आगमन के लिए आमंत्रित किया। मिथिलांचल की इस प्राचीन परंपरा को स्थानीय भाषा में 'बेलनौती' या 'बेल न्योता' कहा जाता है। इसे माता दुर्गा के पूजन और उनके स्वागत की महत्वपूर्ण रस्म माना जाता है। परंपरा के अनुसार, बेल न्योता के अगले दिन सुबह अभिमंत्रित बेल फल को डोली में रखकर पूजा पंडाल लाया जाएगा। इसके बाद धार्मिक विधान के तहत माता दुर्गा की प्रतिमा के नेत्र जागृत करने की ...
बेनीबाद में नवरात्रि को लेकर सख्ती: DJ और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, पूजा पंडालों में CCTV अनिवार्य
- Get link
- X
- Other Apps
गायघाट - TV24 News : आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर बेनीबाद मॉडल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों को पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। DJ पर रहेगा प्रतिबंध, आधी रात के बाद तेज आवाज में बाजा बजाने पर रोक बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान DJ बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं आधी रात के बाद तेज आवाज में बाजा बजाने की भी अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। विसर्जन जुलूस में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस में हथियार, अग्नेयास्त्र, तलवार या अन्य किसी हथियार के प्रदर्शन पर रोक रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे इलाके में तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। पूजा समितियों को देना होगा रूट मैप, लाइसेंस भी जरूरी पुलिस के अनुसार...
गायघाट में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, तटबंधों को मजबूत करने पर जोर...
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News: गायघाट (मुजफ्फरपुर)। संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर सोमवार को गायघाट प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने की। बैठक में अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक, बागमती परियोजना के एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बागमती नदी एवं अन्य नदियों के किनारे कटाव और जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले स्थानों को चिह्नित कर समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आपात स्थिति में लोगों और मवेशियों के सुरक्षित ठहराव के लिए ऊंचे स्थानों की पहचान करने को कहा गया। बैठक में छोटे-बड़े नदी की मुख्य एवं उपधाराओं पर क्षतिग्रस्त तटबंधों और बांधों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। बागमती नदी के अधिक कटाव वाले क्षेत्रों में पहले से ही बालू और बालू से भरे बोरे का पर्याप्त भंडारण करने का निर्णय लिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कि...
पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला, कई जवान घायल, 7 गिरफ्तार
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News : बिहार में पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कोर्ट और प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने तीर-धनुष, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक जवान के गर्दन में तीर लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना चंपानगर थाना क्षेत्र के मौजा प्रसादपुर की है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की टीम सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी। इतना ही नहीं, तीर-धनुष से भी हमला किया गया। इस हमले में चंपानगर थाने में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस जवान शंकर पासवान के गर्दन में तीर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी तीर और पत्थर लगने से जख्म...
बेनीबाद थाना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम बैठक, बकरीद पर शांति बनाए रखने की अपील
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News: मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद मॉडल थाना परिसर में रविवार को सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। नए प्रभार लिए थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालकों, पेट्रोल पंप मैनेजरों और आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालकों को विभागीय SOP के तहत कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सीएसपी केंद्र, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होना और उनका चालू अवस्था में रहना अनिवार्य है। साथ ही सभी व्यवसायियों को पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़े रहने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व या मनचले लोगों द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की जाती है, तो इसकी तत्काल सूचना थाना को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त और न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कई सीएसपी केंद्र, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकान...
दरभंगा में आयोजित हुआ ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान समारोह 2026’, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
- Get link
- X
- Other Apps
TV24 News : 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में मिथिला सेंट्रल हॉस्पिटल, बेतां दरभंगा एवं टारगेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में “डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय स्थित गोल घर सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट टीचर कोचिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष संतोष सर शामिल हुए। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में संतोष सर ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ताकि जीवन के वास्तविक अनुभवों से सीखने और अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिल सके। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत कर शिक्षा जगत में आगे बढ़ने के लि...